फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस्तक अभियान में बुखार के मिले 223 मरीज, कुपोषित बच्चे मिले 17

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर मरीजों के तलाश करने वाले दस्तक अभियान के पहले दो सप्ताह में बुखार के 223 मरीज मिले हैं जबकि 17 कुपोषित बच्चे मिले हैं। स्वास्थ्य टीमों ने 251216 घरों में दस्तक दी है। जिले में 358800 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है। इसी माह में 11 अक्तूबर से 20 दिन का दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी की टीमें घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटा रहीं हैं। मरीजों की सूची ई-कवच पर अपलोड की जा रही है ताकि मरीजों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया पहले दो सप्ताह की 11 से 24 अक्तूबर तक की रिपोर्ट मिली है। इसमें 251216 घरों में स्वास्थ्य टीमों ने भ्रमण किया गया है। इनमें बुखार के 223 मरीज मिले हैं। नजला, खांसी के 67 मरीज सामने आए हैं। क्षय रोगी नौ मिले हैं और 17 बच्चे कुपोषित पाए गए। इनमें एक बच्चा अतिकुपोषित मिलने पर उसे एनआरसी भेजा गया है। इसके अलावा मच्छर प्रजनन वाले 155 घर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन घरों में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों द्वारा लोगों को बुखार व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें