फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल कुरुक्षेत्र की टीम ने बरामद किया 22 किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिगनवां। एंटी नारकोटिक्स सेल कुरुक्षेत्र की टीम ने पिनगवां पुलिस की मदद से कस्बे से 22 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल कुरुक्षेत्र की टीम ने एसआई जगदीश चंद्र की अगुवाई में पहले से आरोपी जमील पुत्र शौकत की तलाश में सोमवार को पिनगवां आई थी। जब आरोपी जमील के घर पर तलाश किया तो वह नहीं मिला। पता चला की वह पड़ोस में ही अपनी बहन के पास मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि नजदीक ही जमील की बहन शबनम का घर है। टीम शबनम के घर पहुंची जहां उन्होंने जमील के बारे में पूछा लेकिन उसने वहां मौजूद होने से मना कर दिया। लेकिन इस दौरान शबनम दरवाजा रोककर खड़ी हो गई। पुलिस को कुछ शक हुआ कहीं जमील यहीं तो छुपा नहीं हैं। जैसे ही पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कट्टे में गांजा मिला जिसका बजन किया गया तो वह 22 किलो 400 ग्राम पाया गया। इसी दौरान मौका पाकर शबनम भी निकल गई। शबनम पत्नी रहीश, जमील पुत्र शौकत और रहीश पुत्र हनीफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें