फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण----------

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: प्राधिकरण ने शहर में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

28 स्थानों पर लगाए 1,70,104 पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण ने शनिवार को शहर में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। इसके तहत शहर के अलग-अलग 28 स्थानों पर 1,70,104 पौधे लगाए गए। इससे 15 अगस्त को एक ही दिन में लगाए गए 1,04,918 पौधे का रिकॉर्ड टूट गया।
शनिवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सेक्टर-62 के बी-9 पार्क में फाईक्सशीला पौधा लगाकर अभियान शुरू किया। इस दौरान सोसाइटी के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन ने सेक्टर-18 बहुमंजिला वाहन पार्किंग में पौधरोपण किया। उन्होंने फाईक्सरिजनॉल्ड का पौधा लगाया। चेयरमैन के साथ महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी पौधरोपण किया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में आरडब्ल्यूए, एनईए, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं, पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं व अन्य संस्थाओं के लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इसमें नीम, जामुन, पिलखन, अमलतास, इमली, कदम, बेल, आंवला, गूलर, अशोक, मोलश्री, केसिया सोमिया के अलावा अलंकृत झाड़ियों जैसे कैलेंड्रा, तिकोमा गोड़ी-चौड़ी, गुड़हल, चंपा, पिली कनैर, लाल कनैर, हार शिंगार, बोगनविलिया आदि पौधे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुख्य स्थानों पर लगाए गए पौधे
शहर में कुल 28 स्थानों पर पौधे लगाए गए। इनमें मुख्य रूप से सेक्टर-18 व 62 के अलावा सेक्टर-16 ऑटो मार्केट के पास खाली जगह, सेक्टर-5 कार पार्किंग, सेक्टर-8 पौधशाला, सेक्टर-120 व 122 की ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-33ए शिल्पहॉट आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें