निजी स्कूल में शैक्षिक भ्रमण करेंगे सरकारी स्कूल के छात्र
नोएडा। सरकारी स्कूल के छात्र अब निजी स्कूलों की तरह हर एक्टिविटी में आगे बढ़ सकेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इन स्कूलों को निजी स्कूलों में शैक्षिक भ्रमण करवाया जाएगा। छात्र निजी स्कूलों में जाकर नकी प्रयोगशाला में होने वाले प्रयोग, खेलकूद, क्लास रूम में पढ़ाई समेत अनेक जानकारी हासिल करेंगे। जिले में करीब 86 हजार छात्र परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते हैं। इनको पहले आसपास बने निजी स्कूलों में लेकर जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों का बहुमुखी विकास है। निजी स्कूलों से समय लेकर सरकारी स्कूल के छात्रों को वहां ले जाया जाता है। वहां छात्र यह जान पाते हैं कि कैसे स्कूल में पढ़ाई, खेल कूद, स्कूल में होने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि की तैयारी की जाती है। ब्यूरो