25 सितंबर के बाद मंडी के बाहर नहीं लगेंगी दुकानें
नोएडा। फेज-2 स्थित सब्जी मंडी के बाहर 25 सितंबर से कोई भी सब्जी या फल की दुकान नहीं लगेगी। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने मंडी पहुंचकर दुकानदारों को हाईकोर्ट के आदेश की सूचना दी। उन्होंने बताया कि दुकान आवंटन की राशि बकायेदार 25 सितंबर तक जमा कर दें। कोर्ट का आदेश है कि 25 सितंबर के बाद कोई भी व्यक्ति बाहर सामान नहीं रख पाएगा। सभी दुकानदारों को परिसर के अंदर अपनी दुकान पर ही सामान बेचना होगा। ब्यूरो