लार्वा मिलने पर 78 हजार का जुर्माना
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने तीन सोसायटी में मच्छरों का लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया। मलेरिया विभाग के अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसायटी में निरीक्षण के दौरान कुल 24 जगहों पर लार्वा मिले। जिसके बाद डिवाइन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पर 48, 000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश में लार्वा मिलने के बाद प्रबंधक ग्रेनाइट गेट प्रापर्टी लिमिटेड पर 14, 000 का जुर्माना लगाया गया। जबकि सेक्टर-46 के गार्डेनिया गैलरी में 8 स्थानों पर लार्वा मिलने से 16,000 का जुर्माना लगाया गया। ब्यूरो