एनजीओ की मदद से क्षय रोग होगा दूर
नोएडा। जिले से क्षय रोग के मरीजों की संख्या कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक ममता एनजीओ की मदद ले रहा है। एनजीओ के सदस्य शहर के अस्पतालों में क्षय रोग के मरीजों के सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग लेकर जाएंगे। एनजीओ ऐसे मरीजों की सूची तैयार करेगा। इस सूची में दिए गए नंबरों पर फोन करके समय-समय पर दवाइयों के लेने की जानकारी ली जाएगी। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि इन एनजीओ के सदस्य अस्पताल में जाएंगे और डॉक्टरों से मिलेंगे। अगर कोई अस्पताल में क्षय रोग का मरीज आएगा तो अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी जानकारी एनजीओ के सदस्य को दी जाएगी। उसके बाद एनजीओ के सदस्य मरीज के सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग लेकर जाएंगे और उनको दवाइयां मुहैया कराएंगे। अगर किसी अस्पताल में ज्यादा क्षय रोग के मरीज आते हैं तो वहां पर एनजीओ के सदस्य बैठेंगे भी। ब्यूरो