फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर 200 बच्चे करेंगे कृष्ण लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर 200 बच्चे करेंगे कृष्ण लीला का मंचन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ईको विलेज-2 सोसायटी में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण लीला का भव्य मंचन होगा। सोसायटी के 200 छोटे छोटे बच्चों ने यह जिम्मेदारी संभाली है। बच्चों ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। वहीं ड्रेस, मेकअप, प्रैक्टिस आदि की जिम्मेदारी सोसायटी के लोग उठा रहे हैं। दो सितंबर को शाम सात बजे से श्रीकृष्ण के जन्म तक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। सोसायटी निवासी संजीव सक्सेना ने बताया कि चार घंटे में श्री कृष्ण लीला का मंचन होगा। हर किरदार की ड्रेस मंगवाई गई है। भक्ति गीतों पर बच्चे रोजाना शाम को प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसकी कमान सोसायटी निवासी निवेदिता, युक्ति, ज्योति, मीरा, सुप्रिया, शिल्पी के हाथ में है, जबकि, ब्यूटी एक्सपर्ट मनीषा और मानसी निशुल्क बच्चों का मेकअप करेंगी। सोसायटी में भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें