फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी में योगा कोर्स की शुरुआत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार से योगा विज्ञान में एक माह के फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत की गई। यह पाठ्यक्रम एमिटी विश्वविद्यालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के बीच हुए समझौते के जरिए शुरू हुआ। एमिटी साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्लू सेल्वामूर्ती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पाठ्यक्रम का सिद्धांत वाक्य है कि योगा जानें, प्रमाण पत्र कमाएं और कैलोरी जलाएं। एमिटी हमारे मूल्यवान इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन को बढ़ावा देने और अभ्यास करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें छह मान्यता प्राप्त सिस्टम आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी है। संस्था का उद्देश्य देश और दुनिया में फैली इन प्रणालियों को बढ़ावा देना और योग सहित आईएमएम पर अनुसंधान करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें