कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का निधन
गुरुग्राम। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेडा का सोमवार को शहर के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सूचना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्पताल पहुंच गए। कालूखेडा दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं और रतलाम के जावरा से भी विधायक रहे। वर्तमान में अशोक नगर जिले के मुंगावली से विधायक थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मध्यप्रदेश के जावरा में किया जाएगा। ब्यूरो