फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 गैंगस्टरों की संपत्ति चिहिन्त, जारी रहेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
21 गैंगस्टरों की संपत्ति चिह्नित, जारी रहेगी कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो, कासना, बिसरख व बादलपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों के तहत पुलिस ने 21 बदमाशों की सूची तैयार की है। इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पिछले छह दिनों से चल रही है। सुंदर भाटी, अनिल दुजाना गिरोह समेत कई बदमाशों की सात करोड़ की संपत्ति अब तक जब्त हो चुकी है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत और मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर जिले के बड़े गैंगस्टरों की संपत्ति पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई की है। आलाधिकारियों के मुताबिक, 21 बदमाशों की संपत्ति चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। अभी करीब दो करोड़ की कुर्की होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें