फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने मारी बाइक में टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-43 कट के पास मंगलवार रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी और बेटे घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों को अपनी तरफ बढ़ता देख आरोपी कार लेकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, सलारपुर खादर निवासी भूपेंद्र कुमार शर्मा मंगलवार को पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल गए थे। रात में अस्पताल से वह वापस घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-43 कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। भूपेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें