फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा करा रही है मुझ पर हमले : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा करा रही है मुझ पर हमले : केजरीवाल
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में आयोजित स्कूल-अस्पताल रैली में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऊपर हमले की चर्चा करते हुए कहा कि उन पर दो साल के दौरान चार बार हमला हो चुका है, जबकि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा शासित केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस के हाथों में है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर एक बार भी हमला नहीं हुआ है और सुरक्षा का जिम्मा भाजपा शासित राज्य सरकार की पुलिस संभाले हुए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर भाजपा हमले करा रही है। इस संबंध में वह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी छोटी है, मगर उनकी एक-एक सांस देश के लिए है और मरने के बाद उनके खून का एक-एक कतरा देश के काम आना चाहिए। वह देश को विश्व का नंबर-एक राष्ट्र बनाना चाहते हैं। रैली में आप के प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी, गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष महेश यादव आदि ने स्मृति चिह्न एवं फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आप ने अपने नेता के बयान पर मोहर लगाते हुए उनकी सुरक्षा के मामले में राज्य की पुलिस पर कोई भरोसा नहीं किया। आप ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर बाउंसर तैनात रखे थे, जिन्होंने मंच एवं उसके आसपास के इलाके को घेर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें