फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
- गाजियाबाद के गार्डेनिया ग्लैमर फेज दो के खरीदारों ने किया प्रदर्शन
- साइट पर तैनात मजदूरों और खरीदारों के बीच हुई खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
नोएडा के सेक्टर-75 में गाजियाबाद से आएगार्डेनिया ग्लैमर प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि उनके प्रोजेक्ट का पैसा नोएडा के प्रोजेक्ट में लगाया गया है। वहीं बिल्डर का आरोप है कि गाजियाबाद के प्रोजेक्ट का मामला कोर्ट में है। बावजूद इसके फ्लैट खरीदार नोएडा के कॉमर्शियल प्रोजेक्ट पर पहुंच कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद फ्लैट खरीदारों ने जुलूस निकाला।
रविवार को सेक्टर-75 के कॉमर्शियल प्रोजेक्ट पर सैकड़ों की संख्या में खरीदार प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे पहले ही वहां साइट पर मजदूरों ने घेराबंदी कर रखी थी। यहां पर मजदूरों व फ्लैट खरीदारों के बीच जमकर खींचतान हुई। यही नहीं बिल्डर ने पहले से ही पुलिस बुला रखी थी।
विज्ञापन

जब बिल्डर से मजदूरों की घेराबंदी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि फ्लैट खरीदारों का यह दल पिछले सप्ताह भी आया था और उन्होंने यहां हमारे स्टाफ और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट के खरीदारों के साथ अभद्रता की थी, जबकि इनका प्रोजेक्ट गाजियाबाद का है और मामला कोर्ट में है। फ्लैट खरीदार जानबूझकर नोएडा के कॉमर्शियल प्रोजेक्ट पर आकर बदनाम कर रहे हैं। उनकी अभद्रता से बचने के लिए यहां पहले से ही पुलिस को भी बुलाया गया था।
वहीं दूसरी ओर फ्लैट खरीदारों का कहना है कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मजदूरों को खड़ा किया गया, जिन्होंने बैनर आदि छीन लिए। वह यहां बातचीत करने आए थे। लेकिन बिल्डर ने उनकी बातें नहीं सुनी। उनका कहना है कि कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसको लेकर खरीदारों ने जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पिछले सप्ताह में खरीदारों ने साइट पर प्रदर्शन किया था। आज भी उनकी ओर से मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। हालांकि किसी तरह की मारपीट या अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें