फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है। अलीगढ़ निवासी सोनू कुमार ने नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा था।

विज्ञापन


इसमें लिखे नंबर पर सोनू ने फोन किया तो ठग ने उसे नोएडा मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-18 स्थित दफ्तर बुला लिया। यहां आरोपी ने दो माह के भीतर मेट्रो में नौकरी मिलने का दावा कर बदले में चार लाख रुपये की मांग की।

आरोपी ने दो लाख रुपये नौकरी लगने से पहले और बाकी नौकरी लगने के बाद देने को कहा। इस पर सोनू ने रिश्तेदार से दो लाख रुपये उधार लेकर आरोपी को दे दिए, लेकिन दो माह बीतने के बाद पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन


उसने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने दोबारा से अपने दफ्तर बुला लिया और तीन माह और इंतजार करने के लिए कहा। जब पांच माह बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित शनिवार को सेक्टर-18 स्थित आरोपी के दफ्तर पहुंच गया जो बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें