फोटो:-
ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम समाप्त हो गया। दादरी से विधायक तेजपाल नागर बतौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बालाघाट, गढ़चिरौली, कालाहांडी और कंधमाल जैसे जनजातीय जिलों से 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मेरा युवा भारत गौतम बुद्ध नगर के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, जीएनआईओटी की डायरेक्टर डॉ. सविता मोहन, नगर पालिका परिषद दादरी की चेयरपर्सन गीता पंडित आदि मौजूद रहे। ब्यूरो