ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में बृहस्पतिवार को माता की चौकी के साथ नए शिक्षण सत्र का आगाज किया गया। बीडीएस और एमडीएस के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने माता का आशीर्वाद लिया। संस्थान के द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, श्रुति चड्ढा, सचिव बीके अरोड़ा, प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।