फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 200 पुलिसकर्मी, एक प्लाटून पीएसी मेले की सुरक्षा में रहेगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा का एडीसीपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


ड्रोन से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भाईपुर ब्रह्मान गांव के पास स्थित प्राचीन ऐतिहासिक नानकेश्वर महादेव मंदिर में 20 जुलाई से लगने वाले चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा का बृहस्पतिवार को एडीसीपी सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मेले में भोले के भक्तों की सुरक्षा पुख्ता हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मेले में शांति व्यवस्था के लिए 200 पुलिसकर्मी, एक प्लाटून पीएसी, एक एसीपी रैंक के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के 30 जवान हर समय तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों की बिना वर्दी में भी तैनाती रहेगी। सीसीटीवी कैमराें और ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही मेले में विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। मेले के दौरान यूपी-हरियाणा की सीमा के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर रात्रि व दिन में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। निरीक्षण के दौरान एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय, मेला प्रभारी अश्वनी यादव, मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अशोक गौड़, रामकिशन मुखिया, चिम्मन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
शिव भक्तों व कांवड़ियों के उत्साह और भजनों के बीच यहां चारों ओर हर-हर महादेव व बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार, गोमुख व अनूपशहर को कांवड़ियों का जत्था रवाना होने लगा है। कस्बा व क्षेत्र की सड़कों के साथ-साथ बाजारों में भी कांवड़ियों का जत्था दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें