ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के दौलतराम कॉलोनी के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खामियों के कारण करीब 200 परिवारों को बिजली नहीं मिल रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दौलतराम कालोनी, कठहेरा रोड, शिवनगरी समेत स्थानों पर बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार रात दो बजे ट्रांसफॉर्मर खराबी आई। उसके बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई। जब लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की तो बृहस्पतिवार देर रात तक बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर से आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया किया गया। लोगों का कहना है कि उन्हें पानी भी नहीं मिला। चिटहेरा बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि रात में करीब 10 बजे तक ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।