फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पर पूरी नहीं होने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

तावडू। दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति समेत 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित विवाहिता निर्मला पुत्री मांगेराम निवासी गांव जौरासी थाना तावडू ने बताया कि 2013 में उसकी शादी भूपेंद्र निवासी माकडोला थाना राजेंद्र पार्क जिला गुरुग्राम के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही दहेज की खातिर पीड़िता को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले मारपीट करते थे और दहेज में एक कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरा करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने दहेज लाने में असमर्थता जाहिर की तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पंचायत व बिरादरी तौर पर कई बार मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता अपने दो बच्चों के भविष्य व अपने घर बसाने की नियत से आरोपियों का जुल्म सहती रही। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा की गई मारपीट व खाना नहीं देने की वजह से उसका तीसरा बच्चा पेट में ही खराब हो गया। तबियत बिगड़ने पर मायके वालों ने उसका उपचार कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति भूपेंद्र, सास चंद्रवती, पवन, मनोज, शीतल, रजनी, सरोज व विशाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें