नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में जिला अंडर-17 बालक टीम के चयन का पहले फेज का ट्रॉयल आयोजित किया गया। ट्रायल में 185 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें 20 का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में आर्यन जिंदल, प्रथिकृत मलिक, परितोष पांडेय, अथर्व, आर्यन विज, सम्यक सिंह, सयान खान, दक्ष कुमार, ईशान घोषाल, वेदांत सिद्ध, पवन सिंह, कियानदीप, अभी आकाश, नितिन, आशीष आचार्य, दिव्य प्रताप, अयान शर्मा, अर्पित तोमर, अमन कुमार और आदित्य शामिल हैं। इन सभी चयनित खिलाड़ियों का कैंप ट्रायल जल्द ही शुरू होगा। इस कैंप ट्रॉयल से 12 खिलाड़ियों की बालक और 12 खिलाड़ियों की बालिका टीम का चयन किया जाएगा। जो राज्य स्तरीय बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।