फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लोगों ने कोरोना को हराया, 2 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए। वहीं 3 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामाजिक दूरी और अन्य जरूरी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। चंदेनी में एक और ढेंकली में एक केस मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में कोरोना के 10 नए मामले मिले थे। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए विभाग द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उप डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के कुल 75 मरीज हैं। कुल 732 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 643 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कुल 26954 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 18187 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 8767 लोगों की निगरानी जारी है। कुल 25929 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 25017 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 74 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें