नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए। वहीं 4 मरीजों के ठीक होने की खबर भी मिली, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। ये नए दोनों केस पुन्हाना में सामने आए। इससे पहले भी पुन्हाना खंड में कोरोना के कई मामले आए हैं। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर लोगों की जांच में दिन रात जुटा हुआ है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 64 मरीज हैं। जिले में कुल 256 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 191 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में 9529 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 8464 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1065 लोगों की निगरानी जारी है। 8518 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8132 की निगेटिव रिपोर्ट आई है 109 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में कोरोना के कुल 256 मामले आए, जिनमें 9 विदेशी जमाती, 26 जमाती दूसरे राज्यों से, नूंह जिले के 221 लोग शामिल हैं। नूंह खंड में 57, तावडू खंड में 33, इंडरी खंड में 11, पुन्हाना खंड में 34, पिनगवां खंड में 48, नगीना खंड में 14 और फिरोजपुर झिरका खंड में 24 मामले सामने आए।