फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह-गुरुग्राम हाईवे पर चंदेनी गांव के करीब शनिवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। हादसा करीब सुबह 7 बजे हुआ। चंदेगी गांव की ओर से एक ट्रैक्टर आ रहा था। जब ट्रैक्टर मोड़ पर पहुंचा तो नूंह की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक तालाब में गिर गया जबकि ट्रैक्टर हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रहा। जांच अधिकारी एएसआई संतलाल ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें