फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल, आरोपी फरार

Mon, 26 Aug 2019 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

नूंह के पुन्हाना जमालगढ़ रोड पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी को एक अज्ञात बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों को काफी गंभीर चोट आई है। अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नसरूदीन निवासी शमशाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुन्हाना बाजार से सामान लेकर अपनी पत्नी के साथ जमालगढ़ रोड से होता हुआ गांव की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें