फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर अहीर में रंजिश के कारण दो युवकों पर गोली चलाई, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। मोहम्मदपुर अहीर गांव में रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने शनिवार सुबह घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित नरेश कुमार निवासी गांव मोहम्मदपुर अहीर ने बताया कि 8 मई की रात उसका भतीजा सागर घर पर सो रहा था। रात करीब 9:45 बजे आरोपी लौकेश ने फोन कर उसके भतीजे को घर के बाहर गली में बुलाया और अपने साथी विकास उर्फ गन्नी और भागु उर्फ भागमल निवासी गांव दादू की मदद से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर होने पर उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सागर को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के करीब 15 मिनट बाद तीनों आरोपी एक कार में सवार होकर आए और पिस्टल व छुरा से उसके भतीजे सागर (17) व मनीष (20) पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उन्हें रॉकलेण्ड अस्पताल मानेसर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गई पिस्टल व खाली खोखे भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि तीन नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। दबिश देकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें