नूंह। नगीना के मांडीखेड़ा में दिल्ली अलवर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तिपहिया सवार दो लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर झिरका की ओर से तिपहिया आ रहा था, जिसे ट्रक ने टक्कर मार दी। तिपहिया में सवार दो लोगों को वहां मौजूद लोगों ने जिला नागरिक अल आफिया अस्पताल मंडीखेड़ा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना में हेमराज निवासी राजस्थान और चालक रामनाथ चौधरी निवासी निदेश्री बिहार, हालाबाद गुरुग्राम सेक्टर 45 की मौत हो गई। हेमराज सवारी थी जो कि कहीं जा रहा था और रामनाथ चालक था। मामला दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।