फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भगोड़े गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/नगीना। मरोड़ा हत्याकांड और रीठट आर्म्स एक्ट की धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपितों को नगीना पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जबकि मरोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी माने जा रहे हैं राहुल को 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। नगीना पुलिस थाना के प्रभारी रमेश चंद बताया कि इसताक पुत्र नसीर गांव रीठट साल 2011 से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गांव की जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर आपराधिक साजिश रचने, अवैध हथियार रखने और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा बीते वर्ष मरोड़ा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे राहुल पुत्र बशीर गांव मरोड़ा को भी पकड़ा गया है। दोनों को पूछताछ और रिमांड के बाद फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश किया गया और भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें