नूंह। जिले में कोरोना के कुल 693 मामलेे सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों इंडरी और तावडू खंड मेें 10 नए केस मिले थे। इसलिए इंडरी खंड के मानूवास और तावडू खंड के गांव खोरी कलां को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। इनके साथ लगते गांव किरंज मेव, कालियाका, भिरावटी, किरंज जाट, जौरासी और रामपुर को बफर जोन घोषित किया गया है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि कंटेनेमेंट जोन को पूरी तरह सैनिटाइज करने, सभी संदिग्धों के सैंपल लेन के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान कि वे घबराएं नहीं, कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। कंटेेनमेंट जोन में बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सभी को आदेश दिए गए हैं।