फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल: विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज होंगे शामिल, संदीप मारवाह करेंगे अध्यक्षता

Thu, 10 Sep 2026 07:14 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

19वें संस्करण में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल डिस्कशन, सेलिब्रिटी वर्कशॉप, मास्टरक्लास, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां, पुस्तकों व पोस्टरों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
16 सितंबर से 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म सिटी में 16 सितंबर से तीन दिवसीय 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। फेस्टिवल में भारत सहित विभिन्न देशों के फिल्म निर्माता, अभिनेता, निर्माता, मीडिया विशेषज्ञ, शिक्षाविद, राजनयिक, कलाकार, विद्यार्थी और सिनेमा प्रेमी भाग लेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष एवं ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा के फेस्टिवल प्रेसिडेंट डॉ संदीप मारवाह कर रहे हैं।

विज्ञापन


19वें संस्करण में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल डिस्कशन, सेलिब्रिटी वर्कशॉप, मास्टरक्लास, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां, पुस्तकों व पोस्टरों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ संदीप मारवाह ने कहा कि सिनेमा राष्ट्रों के बीच संवाद स्थापित करने वाले सबसे शक्तिशाली माध्यमों में से एक है। ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा का उद्देश्य फिल्मों, रचनात्मकता, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से दुनिया को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर फेस्टिवल के डायरेक्टर व फिल्म डायरेक्टर अशोक त्यागी ने कहा कि फेस्टिवल की तैयारियों में 100 देशों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी नोएडा के मीडिया, मनोरंजन, शिक्षा और रचनात्मक उद्योगों के उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में बढ़ती पहचान को दर्शाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें