चालक-परिचालक खराब होने बस को चौराहे पर छोड़ गए
नोएडा। यूपी रोडवेज की खटारा बसें शहर में कहीं भी खराब हो जाती हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि अधिकारी-कर्मचारी बस जहां खराब हो जाती है वहीं पर छोड़ देते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। रविवार को सेक्टर-57 चौराहे पर शाम को यूपी रोडवेज की बस खराब हो गई तो चालक-परिचालक उसे चौराहे पर ही छोड़कर चले गए जिससे लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि इस तरह की अगर लापरवाही हुई तो इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा कि समय से बस को क्यों नहीं हटवाया गया। ब्यूरो