फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बंद कराया आउटडोर गे सिहत सभी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

प्रदूषण
--

जिले के सभी स्कूलों में मार्निंग असेंबली पर रोक
या
स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा पर रोक
- जिलाधिकारी ने स्कूलों में सुबह बाहरी गतिविधि न कराने के दिए निर्देश
- प्रदूषण की स्थिति में सुधार के बाद फिर से शुरू कर सकेंगे स्कूल

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
बढ़ते प्रदूषण की वजह से जिले के सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुबह के समय स्कूलों में सभी प्रकार की बाहरी गतिविधियों (आउटडोर एक्टिविटी) को बंद करने को कहा गया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदूषण की स्थिति में सुधार के बाद स्कूल इन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी है। जिला प्रशासन नहीं चाहता कि बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर पड़े। अहम है कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा समेत एनसीआर में वायु की गुणवत्ता काफी खराब है। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ा है। जो बच्चों के लिए काफी हानिकारक है। डीएम ने बताया कि ग्रैप (ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान) के अनुसार पीएम-10 की मात्रा 430 माइकोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 की मात्रा 250 माइकोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक होने की दशा में यह कार्रवाई की जा रही है। यह रोक जिले की सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और समस्त सरकारी-गैरसरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें