फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम कोच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------
हेडिंग: मॉल के बाहर जिम ट्रेनर की संदिग्ध हालात में मौत
अचानक खून की उल्टी होने से हुआ बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शॉप्रिक्स मॉल से बाहर आते हुए मंगलवार रात को एक जिम कोच को अचानक खून की उल्टी हुई और सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गया। साथियों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मूलत: गोरखपुर निवासी देव (24) सेक्टर-53 गिझोड़ में किराये पर रहकर जिम में प्रशिक्षण देता था। मंगलवार देर रात को वह सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के जिम से प्रशिक्षण देकर साथियों के साथ निकला था कि अचानक खून की उल्टी होने लगी। साथियों ने उसे गाड़ी में डालकर लाइफ केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां से फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फोर्टिंस में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के बड़े भाई गोधू ने आरोप लगाया कि उसके भाई को किसी ने कुछ खिलाकर हत्या की है। हालांकि, इंस्पेक्टर पंकज राय का कहना है कि परिजनों की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर देगा तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर
फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टर डीके गुप्ता का कहना है कि इन दिनों युवाओं में जिम के प्रति क्रेज है और बॉडी बनाने के लिए वह किसी भी तरह का प्रोटीन और अन्य सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। असल में युवाओं को सही से पता नहीं है कि उनको कितना समय और क्या-क्या प्रोटीन सेवन करना चाहिए। इससे आंत व लीवर में कैंसर जगह बना लेता है। इसके अलावा पेट में अल्सर भी हो जाता है जिसके फूटने से खून आ सकता है। वहीं, आंत की झिल्ली भी क्षतिग्रस्त होने से इस तरह की घटना हो सकती है। ऐसे में जिम करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह लें और कौन सा व्यायाम या मशीन इस्तेमाल करनी है उसकी पूरी जानकारी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें