फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल शांती

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की याद में धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-9 के मदरसा गुलशन ए रजा में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नोएडा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अहसान अली सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और मुफ्ती एवं मदरसे के सैकड़ों बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए दुआएं की। अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अहसान अली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक नेक इंसान थे। कार्यक्रम में दुआ के दौरान सरफराज अली उर्दू अकादमी के सदस्य दिलशाद अहमद, अब्दुल हक, हसन अली , यूनुस अल्वी, मौलाना साहब मस्जिद के मुतवल्ली अनोखे मियां सहित कई लोग शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहारी की याद में कवि सम्मेलन
नोएडा। सेक्टर -37 स्थित होटल गोल्फ व्यू में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में शहर के युवा कवियों की ओर से एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पोइट्स ऑफ नोएडा नाम केकवियों की संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों एवं सीख का वर्णन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की एक कविता कदम मिलाकर चलना होगा से की गई। पोइट्स ऑफ नोएडा ग्रुप के फाउंडर रवि विश्वकर्मा ने बताया कि इस ग्रुप का उद्देश्य कविताओं के माध्यम से नोएडा की छवि को सुधारना है। इस अवसर पर कवयित्री गुनीव, जुबीना, अभिषेक सहित कई कवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें