29 प्रमुख स्थानों पर होगा पौधरोपण
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से शहर के 29 प्रमुख स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। यहां 85 हजार से ज्यादा पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। इसमें निजी संस्थानों, स्कूल, आरडब्ल्यूए, एनजीओ समेत सभी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्राधिकरण की ओर से इसे मेगा इवेंट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
--------
सेक्टर में कूड़ा डालने पर आपत्ति
नोएडा। सेक्टर-71 के निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण का ठेकेदार जनता फ्लैट के ए और बी ब्लॉक और शनि बाजार का कूड़ा साईं अपार्टमेंट के पास डालकर रहा है। इस मामले में उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों से भी शिकायत की है। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। ब्यूरो