फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने सिद्धारमैया सरकार पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह ने सिद्धारमैया सरकार पर
विज्ञापन

हिंदुओं को बांटने का लगाया आरोप


- लिंगायतों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने के कदम को बताया येदियुरप्पा के खिलाफ साजिश


एजेंसी
दावेनगिरी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर आरोप लगाया कि वह हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रही है। शाह ने कहा कि यह सरकार देश में ‘सबसे भ्रष्ट’ सरकारों में शामिल है।
विज्ञापन

कर्नाटक की दो दिवसीय यात्रा पर आए शाह ने कहा कि लिंगायतों और वीरशैव लिंगायतों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने का राज्य सरकार का कदम हिंदुओं को बांटने की कोशिश है। इस कदम के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने राज्य सरकार से पूछा, ‘आप पांच साल से क्या कर रहे थे?’ उन्होंने कहा, ‘2013 में जब आपकी अपनी (यूपीए) सरकार केंद्र की सत्ता में थी तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उस समय सिद्धारमैया चुप क्यों थे? शाह ने कहा कि यह बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने की ‘साजिश’ है। येदियुरप्पा को लिंगायत समुदाय का कद्दावर नेता माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘लिंगायत समुदाय इसे समझता है और मुझे यकीन है कि कर्नाटक के लोग बैलेट के जरिए इसका जवाब देंगे।’ कर्नाटक कैबिनेट ने हाल में केंद्र से सिफारिश की है कि लिंगायतों एवं वीरशैव लिंगायतों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाए। राज्य सरकार के इस कदम को भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें