फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी ग्रेनो की 19 खिलाड़ी

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट ​स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 गर्ल्स
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में लेंगी हिस्सा, बेहतर प्रदर्शन पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की 19 बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ी नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बिजनौर के नजीबाबाद स्थित मूलचंद अकादमी में 22 से 25 अगस्त तक चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें नॉर्थ जोन-1 से एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी। लोटस वैली स्कूल की 19 खिलाड़ी अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन

स्कूल के ताइक्वांडो कोच सुमित चक्रवर्ती ने बताया कि टीम शनिवार को नजीबाबाद के लिए रवाना होगी। अंडर-14 में स्वरा सत्यवाली, अनघा बिष्ट, समायरा गर्ग, गार्गी सिंह, अनिका शर्मा, प्रियंशी बिष्ट और अक्षिता मौर्या हिस्सा लेंगी। अंडर-17 में सौम्या शाहदेव, आन्या सिंह, थानुश्री गड्डाला, आर्या तिवारी, किमाया सिंह, जस्मिता शॉ, आर्णा भटनागर, अवनीता कुमारी, आयशा निगारिश श्रेष्ठ और आराध्या शामिल हैं। अंडर-19 में आरिका अहलावत, नव्या सिंह और प्रिशिता त्रिपाठी मुकाबले में उतरेंगी। प्रधानाचार्या गुरदीप कौर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें