फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 1879 किशोरों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में दूसरे दिन मंगलवार को 1017 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान केंद्रों पर पहुंचे 15 से 18 वर्ष के किशोरों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन जहां 862 किशोरों का टीकाकरण हुआ तो वहीं दूसरे दिन 1017 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य रूप से 23 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए घर-घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। जिले की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। जिले में सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए भी कोरोनारोधी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। एक मोबाइल फोन से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, इसलिए लोग टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें और बेझिझक कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाएं।
इसके अलावा जिले में किशोरों के अलावा मंगलवार को कुल 11245 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 3259 को पहली और 7986 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में कुल 893158 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 668706 को पहली और 224452 को दूसरी डोज लगी है। मंगलवार को जिले की पिनगवां पीएचसी 3341 लोगों का सबसे अधिक टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना की लड़ाई लड़ने में होंगे सक्षम
नूंह सीएचसी में टीकाकरण कराने पहुंचे किशोर रफीक, शौकत, बरकत व रमजान ने बताया कि उन्हें टीकाकरण कराकर बहुत अच्छा लग रहा है। निश्चित तौर पर इससे वह कोरोना की लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टीकाकरण के लिए जिले के आमजन के साथ किशोरों को आगे आना चाहिए ताकि मेवात क्षेत्र के लोग टीकाकरण में पिछड़े नहीं बल्कि इसका मजबूती से सामना करें।
दो दिन में 258 किशोरों को लगे टीके
फिरोजपुर झिरका। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि करीब दो दिन में करीब 258 किशोरों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। वहीं, मंगलवार को 2435 वयस्क लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर दोबारा बच्चों को स्कूल में बुलाने के आग्रह किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके। स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन टीम शहर के समस्त स्कूलों में जाकर बच्चों का वैक्सीनेशन करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं अन्यथा टीकाकरण का सर्टिफिकेट न होने पर किसी भी सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक जगहों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें