नोएडा। निजी वाहनों के कॉमर्शियल उपयोग के खिलाफ नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। अभियान तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 187 वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए। यह वाहन चालक अपने निजी वाहन से सवारियों को ढो रहे थे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह क्रम लगातार जारी रहेगा। इससे पहले भी परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाता था लेकिन उसका कोई असर देखने को नही मिला। हालांकि, अब ट्रैफिक पुलिस ने इस पर सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने अपने आमतौर पर हुए चालान का क्रम भी जारी रखा और कुल 7124 चालान किए गए। 36 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से कुछ मैनुअली तो कुछ कैमरों के माध्यम से चालान हुए। इनमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 3,144 चालान किए गए। इसके अलावा बिना प्रदूषण वाले 256 वाहनों के चालान किए। ब्यूरो