फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 करोड़ की हेराफेरी के आरोप में कंपनी का जीएम गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2019 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने धोखाधड़ के आरोपी लाखन सिंह को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुखराली स्थित पीएलएन-9 सिक्योरिटी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के साथ मिलकर 6 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी के महाप्रबंधक (वित्त) लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीते साल 11 जुलाई को सिक्योरिटी कंपनी की निदेशक शोभा शांडिल्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी की आंतरिक जांच में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया।

निदेशक के मुताबिक 2016 में हेराफेरी की आशंका के बाद उसने संबंधित अधिकारियों से कई बार हिसाब का लेखाजोखा मांगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसी बीच वह कैंसर से ग्रसित हो गईं। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने इस धोखाधड़ी की जांच के लिए कंपनी के स्थायी सीए अमित अग्रवाल से जांच कराई।
विज्ञापन


आरोप है कि सीए ने चतुराई से महाप्रबंधक वित्त लाखन सिंह व सहायक जीएम फाइनेंस विवेक कुमार चौधरी के साथ मिलीभगत कर गलत रिपोर्ट दी। इसमें आरोपियों ने कंपनी को घाटे में दिखा दिया। शक होने पर उन्होंने दूसरी एजेंसी से ऑडिट कराया, जिसमें सारी पोल खुल गई।

कंपनी निदेशक ने इस हेराफेरी में कंपनी के महाप्रबंधक और सीए पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। सेक्टर-18 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही थी।

अपराध शाखा प्रभारी व निरीक्षक विकास व उप निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को जांच के लिए कई बार बुलाया लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को आरोपी को दिल्ली द्वारका से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कंपनी के रुपयों से उसने जमीन व काफी संपत्ति खरीदी है। पुलिस आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें कई और राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें