फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस------

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल द्वारा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सेक्टर-31 निठारी गांव में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पश्चिम की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीति तिवारी मौजूद रहीं। संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव दिशा चेंबर ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना होगा। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से महिलाओं को अच्छी भागीदारी मिलेगी। कांग्रेस नेत्री सुनीता शारदा ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा के नेता व मंत्री दूसरी सरकारों के कामों के फीता काटने में लगे हुए हैं। प्रीति तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को जोड़ने में आसानी होगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य लियाकत चौधरी, एआईसीसी सदस्य राजकुमार भारती आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें