फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पांच जिलों में खुलेंगे ईएसआई दवाखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पांच जिलों में खुलेंगे ईएसआई दवाखाना
विज्ञापन

फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सेक्टर-15 ईएसआई दवाखाने की तर्ज पर प्रदेश के पांच जिलों में दवाखाना खोलने की योजना तैयार की है। सेक्टर-16ए स्थित ईएसआईसी मुख्यालय की ओर से दवाखाना खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए निविदा (टेंडर) निकाली जाएंगी। इसके बाद कैथल, कुरुक्षेत्र, नूंह, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में इन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी किराये की इमारत में होंगे। इनकी खासियत यह होगी कि सभी दवाखानों में निगम के दफ्तर भी खोले जाएंगे, जिससे कार्ड धारकों की सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सके।
पांच जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। सरकारी स्तर पर यहां कोई खास सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण लोगों को इलाज के लिए फरीदाबाद, गुरुगाम और दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते हैं। अस्पतालों पर मरीजों का इतना ज्यादा बोझ होता है कि उन्हें इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, बार-बार अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को पूरा इलाज नहीं मिलने पर कई बार मरीज की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन

ईएसआईसी मुख्यालय ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए उनके गृह क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की। निगम अधिकारियों का कहना है कि पांच जिलों में डिस्पेंसरी कम ब्रांच ऑफिस (डीसीबीओ) दवाखाना खुलने के बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। आपातकालीन सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन


कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने प्रदेश के पांच जिले कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, नूंह में दवाखाना खोने की तैयारी की है। प्राथमिक तौर पर इन्हें किराये की इमारत में खोलने की योजना है, जल्द निगम की ओर से इनके टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद यहां डॉक्टर नियुक्त करने की तैयारी की जाएगी।
- विनय, सहायक निदेशक, ईएसआईसी फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें