फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर सिंह स्टेडियम की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहर सिंह स्टेडियम की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह स्टेडियम के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। स्टेडियम का नवीनीकरण करने वाली कंपनी के अभियंता खेल परिसर पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम की मिट्टी के नमूने इकट्ठा किए। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्टेडियम में पिलर स्थापित करने का काम शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजा नाहर सिंह स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के रूप में नवीकृत करने के लिए हाल ही में 115 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सोमवार को इसका काम भी शुरू हो गया। देश में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसरों का निर्माण करने वाली गुजरात की कंपनी रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड के तकनीकी स्टाफ ने स्टेडियम मेें दस जगह से मिट्टी के नमूने भरे।
विज्ञापन

कंपनी के तकनीकी स्टाफ प्रभारी अनिल सेठ ने बताया कि मिट्टी के नमूनों को जांच के लिए दिल्ली स्थित इंटीग्रेटर रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर भेजा जाएगा। जांच आख्या (रिपोर्ट) आने के बाद स्टेडियम में पिलर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


दर्शक क्षमता 25 हजार से बढ़कर 40 हजार होगी
नवीनीकरण परियोजना के तहत स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार की जाएगी। एक हजार वाहनों की पार्किंग के साथ जिम और 300 खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें