सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए ने दो नए पद सृजित किए
नोएडा। सेक्टर-56 के सामुदायिक भवन में आरडब्ल्यूए की साधारण सभा का आयोजन किया गया। संजय मावी की अध्यक्षता में हुई सभा में सर्वसम्मति से आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी में दो नए पद सृजित किए गए। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त कोषाध्यक्ष को चुना जाएगा। आगामी कार्यकारिणी चुनाव के लिए डीपी टंडन को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। इस दौरान आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर के विकास से संबंधित बातें बताई गई। ब्यूरो