फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण परिषद ने किया डॉक्टर को तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण परिषद ने किया डॉक्टर को तलब
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-65 निवासी मेदांता अस्पताल के चिकित्सक के घर बंधक बनाकर रखी गई 16 वर्षीय किशोरी के मामले में बाल कल्याण परिषद ने चिकित्सक को तलब किया है। परिषद की चेयरपर्सन शकुंतला ढुल ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 36 के तहत जांच में शामिल होने को कहा है। 20 नवंबर को चिकित्सक को परिषद के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होना है। इसके अलावा शेल्टर होम में भेजी गई किशोरी की काउंसलिंग करवाई जा रही है। किशोरी धीरे-धीरे अपने साथ हुई घटना को बताने लगी है। उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सक तक पहुुंचाने वाले दलाल तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी के बयान पर ही पुलिस को निर्देश देकर मामला दर्ज करवाया जाएगा।
परिषद की चेयरपर्सन शकुंतला ढुल ने बताया कि किशोरी ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। स्कूल जाने के दौरान उसे बाजार में एक युवक मिला था। लगातार कई दिन मिलने से उसकी युवक से दोस्ती हो गई जिसने उसे बाजार से कपड़े खरीदकर उपहार स्वरूप दिए थे। इसके बाद उसने किशोरी को झांसे में ले लिया और शादी करने व दिल्ली घुमाने का झांसा देकर उसे अपने साथ लेकर आया था। दिल्ली में दलाल को बेच दिया जिसने उसे आगे मेदांता अस्पताल के चिकित्सक के घर पर नौकरी पर लगा दिया। पीड़िता ने उन्हें बताया था कि उसने अनेक बार उस युवक से फोन पर बात की, लेकिन युवक ने उसे यह कह दिया कि कुछ समय नौकरी कर ले, वह रुपये जोड़कर बाइक खरीदेगा जिसके बाद उससे शादी करेगा। संपर्क करने पर बार-बार वह कोई न कोई बहाना करके टालने लगा। कुछ समय बाद से चिकित्सक ने उसके फोन पर पाबंदी लगा दी और उसे घर में बंद करके जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को किशोरी ने 181 हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी थी कि उसे एक चिकित्सक के घर पर बंधक बनाकर घरेलू कार्य में लगाया गया है। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-65 में बताए गए स्थान पर छापेमारी कर उसे मुक्त करवाया था, जिस पर बाल कल्याण परिषद कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें