फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल से पानी भरने पर लाठी-डंडों से हमला, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल से पानी भरने पर विवाद, 3 घायल
विज्ञापन

तावडू। गांव सूंध में ट्यूबवेल पर पानी भरने को लेकर सगे भाइयों ने भाइयों पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित जफर निवासी गांव सूंध ने बताया कि गत 10 नवंबर को वह अपने ट्यूबवेल पर पानी भर रहा था। उसी दौरान उसके सगे भाई जमील, तलहा, जुबैर, समीन, भाभी रुकसीना और साजिदा लाठी-डंडा लेकर आए और पानी भरने को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने ट्यूबवेल में अपना बराबर का हक होने का दावा जताते हुए पानी भरने की बात कहीं तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर उसका अन्य भाई खलील व भाभी जमशीदा मौके पर आ गए। जब उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा ट्यूबवेल से पानी भरने व किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें