फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोडी कोठी पर मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, आरोपी फरार
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-अलवर रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी, जिसमें उसे गंभीर चोट लग गई। महिला की उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में देर रात मौत हो गई। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-अलवर रोड पर बोडी कोठी के पास मुबीना पत्नी सद्दीक निवासी भादस गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार बाइक नं- एचआर -51-जी बी -7048 ने महिला को सीधे बरम पर जाकर टक्कर मार दी और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर में घायल महिला को वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल अल-आफिया मांडी खेड़ा पहुंचा दिया। डाक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए शहीद हसन खा मेवाती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने महिला को उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिरोजपुर झिरका पुलिस के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक महिला के परिजन की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी व बाइक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें