फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

पलवल।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बैसाखी का पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां लाता है। परिवर्तन लाता है। बैसाखी अपने साथ किसान, गरीब व मजदूर के घर में खुशियां लेकर आती है। उनकी सोच भी यही है कि प्रदेश का हर व्यक्ति खुश रहे। इसी सोच को लेकर वे काम कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश में अन्य सरकारों में जो भेदभाव हुए, वे आज खत्म कर दिए गए हैं। भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम यहां पंजाबी सभा द्वारा पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैसाखी पर्व के मौके पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 10 लाख रुपये की लागत से बनाए गए जिम का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी धर्मदेव ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक सीमा त्रिखा व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि पलवल के विकास में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पंजाबी सभा द्वारा रखी मांगों को भी पूरा कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्रामगृह में सरपंचों से प्रदेश में भाजपा की 2019 में सरकार बनाने का वादा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सरपंचों की नाराजगी थी, उसे खत्म कर दिया गया है। प्रदेश में ई-प्रणाली लागू की जा रही है, ताकि ईमानदारी से काम हो। उन्होंने कहा कि जल्द पूरे प्रदेश में ई प्रणाली द्वारा एक ही छत के नीचे सारे काम हुआ करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से इस अवसर पर दलित समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव में दलित समाज के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस अवसर पर धनेश अदलक्खा, हरियाणा श्रम आयोग के बाइस चेयरमैन हरि प्रकाश गौतम, जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पलवल के जिलाध्यक्ष जवाहर सौरोत व पंजाबी सभा के प्रधान लीलाधर वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें