फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ एयरफोर्स कैंटीन में धोखाधड़ी 1

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ एयरफोर्स कैंटीन में धोखाधड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित एयरफोर्स कैंटीन में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कैंटीन के कर्मचारी ने चालाकी दिखाते हुए रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर उन्हें 5 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी आरसी शर्मा गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके में रहते है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 16 फरवरी को वह एक्स सर्विसमैन होने के नाते राजीव चौक स्थित एयरफोर्स स्टेशन कैंटीन से सामान लाने गए थे। सामान लेने के बाद पीड़ित ने एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड से कैंटीन में पेमेंट किया। पीड़ित के मुताबिक उनका मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से अटैच था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब फरवरी माह के अंत तक उनके मोबाइल पर पेंशन का मैसेज नहीं आया तो उन्होंने बैंक शाखा में संपर्क किया। बैंक स्टेटमेंट देखते ही उनके होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनके खाते से कई बार में 5 लाख 7 हजार 650 रुपये किसी ने निकाल लिए। पीड़ित शर्मा ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि एयरफोर्स कैंटीन में तैनात देवरिया निवासी परमहान सैसाद ने धोखे से उनके डेबिट कार्ड को बदलकर उसके बाद चालाकी से मोबाइल नंबर बदलवाकर यह पूरा खेल रचा। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इस पूरे मामले में शिवाजी नगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है जिसमें पीड़ित के रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर को बिना उनकी जानकारी के बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे को धोखा देने में भी उपयोग हुआ पीड़ित का अकाउंट
मामले की जांच में सामने आया कि एक मार्च को पीड़ित का अकाउंट खाली करने के बाद आरोपी दीपक ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट से 40 हजार रुपये पीड़ित के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। जिसके बाद उन्हें उसी वक्त कई ट्रांजेक्शन के तौर पर निकाल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें