फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मियों के दबाव में युवती ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहकर्मियों के दबाव में युवती ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, केस
गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित ट्रेवल्स कंपनी में कार्यरत युवती ने अपने सहकर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश की। युवती ने दफ्तर की दूसरी मंजिल से छलांग दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने युवती के पास मिले पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पालम कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती दीया भंडारी सेक्टर-37 के प्लॉट नंबर 364 स्थित निजी ट्रेवल्स कंपनी में काम करती है। 7 अप्रैल को युवती ने दफ्तर के दूसरे माले पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जिसमें युवती के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर के अलावा रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को युवती के पास से मिले पत्र में उसने अपने दो सहकर्मियों पर बदनाम और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे सेक्टर-10ए थाना एएसआई सुरजीत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पत्र में लिखे गए आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें